फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की सरकार नहीं बनी तो पूर्वांचल में बढ़ेगा गैंगवार: दिलीप सिंह

विज्ञापन
कैलहट मंडल कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते भाजपा प्रदेश महामंत्री दिलीप सिंह पटेल।-सोशल मीडिया।
विज्ञापन
कैलहट मंडल में प्रथम आगमन पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री का अभिनंदन
विज्ञापन

नरायनपुर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री दिलीप सिंह पटेल का सोमवार शाम कैलहट मंडल में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत-अभिनंदन किया। दर्रा स्थित एक शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उत्तर प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।
उन्होंने कहा कि चुनार क्षेत्र की धरती से मेरा पुराना जुड़ाव है। यहीं पले-बढ़े पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के सानिध्य में उन्हें बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। असम के वर्तमान राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य से भी मार्गदर्शन मिला, इसके लिए उन्होंने आभार जताया। बताया कि पार्टी ने उन्हें अवध क्षेत्र के बयासी विधानसभा क्षेत्र में संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार न बनने पर पूर्वांचल में गैंगवार, अपहरण और लूट जैसी घटनाओं को बढ़ावा मिल सकता है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रदेश में सड़कों का विस्तार हुआ है। किसानों व छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए काम किया गया है। इससे आमजन को राहत मिली है। कार्यक्रम में संस्थान के प्रबंधक रामशकल सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सर्वेश सिंह पटेल ने की। संचालन बलवंत मौर्या ने किया। इस दौरान मास्टर उदय सिंह, एडवोकेट गजेंद्र सिंह, अंजना सिंह, रामलखन सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, रमाकांत सिंह, जगदीश सिंह, सत्येंद्र सिंह, चंद्रभूषण सिंह, अमित कुमार पांडेय, गीता देवी, सावित्री मौर्या, सुरेंद्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें