फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश चौथ: मोदक, लड्डू का भोग लगाकर पूजे गए गजानन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। संतान की लंबी आयु, सुख, समृद्धि के लिए महिलाओं ने गणेश चौथ पर निर्जला व्रत रखकर भगवान गणेश का पूजन-अर्चन किया। चंद्रोदय होते ही शहर से लेकर गांव तक धूप, दीप सहित घंटा, शंख की गूंज से इलाका गूंज उठा।
विज्ञापन

सुबह से तैयारियों में जुटी महिलाएं शाम होते ही स्नान, ध्यान फल-फूल व प्रसाद से सजी थाल लेकर घर, आंगन व छतों पर रही। साफ-सफाई के साथ चौक पर भगवान गणेश की मूर्ति को रखकर चंद्रोदय का दर्शन किया और पूजा की। साथ ही भगवान गणेश को मोदक, बूंदी के लड्डू का भोग लगाकर पूजन अर्चन कर व्रत का पारण किया।
उधर, गणेश चौथ पर मंगलवार को बाजार में काफी चहल-पहल रही। फल, मिष्ठान व कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। अमरुद, केला, बैर, कंदमूल, गाजर, सेव, संतरा, अन्नानाश, सीता फल सहित अन्य मौसमी फलों से बाजार सजे रहे। नगर के वासलीगंज, तेलियागंज, मुकेरी बाजार, घंटाघर, रमईपट्टी, सिविल लाइन व त्रिमोहानी आदि बाजारों में सुबह से लेकर शाम तक लोग खरीदारी में जुटे रहे। माला-फूल व मिट्टी से बने गणेश मूर्ति से बजार सजे रहे। मिष्ठान की दुकानों से मोदक और बूंदी के लड्डू की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें