अपना दल की ओर से भरुहना स्थित जिला कार्यालय पर मंगलवार को संत गाडगे बाबा की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव माताबदल तिवारी सहित कार्यकर्ताओं ने संत गाडगे के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पअर्चन किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि संत गाडगे 19 वीं सदी के महानायक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक समरसता, स्वच्छता के लिए लगाया। कहा कि एक गरीब धोबी परिवार में जन्म लेने के बावजूद उन्होंने संघर्ष किया।
उन परिस्थितियों में समाज के गरीब शोषित, वंछितों, पिछड़ों के लिए विभिन्न कार्य किया। जिसमें उन्होंने नशाखोरी, शराब निषेध के खिलाफ अभियान चलाया। उन्होेंने संत गाडगे बाबा ने विकलांग कुष्ठ, रोगों से पीड़ित लोगों के उत्थान के लिए कार्य किया।
बतौर विशिष्ट अतिथि के तौर पर नाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुनाथ शर्मा ने कहा कि संत गाडगे बाबा ने अपना पूरा जीवन अस्पृश्यता के खिलाफ लड़ाई लड़ा। जिलाध्यक्ष रमाकांत पटेल ने कहा कि संत गाडगे ने शैक्षिक संस्थानों और अस्पतालों और जानवर घरों का निर्माण कर समाज के दलित शोषित, पिछड़े, वंचितो को आगे बढ़ाने का कार्यकिया। कहा कि अपना दल के संस्थापक डा. सोनेलाल पटेल के अधूरे सपने को पूरा करना है। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र प्रसाद मौर्य ने किया।
इस मौके पर जवाहर सिंह प्रधान, घनश्याम पटेल, राजकुमार पटेल, जितेन्द्र कन्नौजिया, आनन्द सिंह पटेल, मणिशंकर प्रधान, दिनेश्वर, अवधेश कुमार, राधेश्याम पटेल, गुलाब बहादुर, डा. एसपी पटेल, पप्पू पटेल, लालबहादुर सिंह, कृष्णकुमारी विश्वकर्मा, वंशनारायन, अर्जुन पटेल, रामसागर, केशव आदि रहे।