फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पीपा पुल का निर्माण शुरू न होने से ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। सिंधोरा घाट स्थित गंगा नदी पर पीपा पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं किए जाने के कारण ग्रामीणों के लिए नाव ही सहारा है, जबकि पुल निर्माण के लिए बाकायदा टेंडर तक निकाला गया है।
विज्ञापन

पुल निर्माण के लिए सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी मौके पर पहुंचकर पुल निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया था। इसके बावजूद पुल का निर्माण न होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ज्ञात हो, पीपा पुल के निर्माण के लिए पूर्व विधायक मझवां सुचिस्मिता मौर्या, विधायक चुनार अनुराग सिंह ने भूमि पूजन भी किया था। इसके बावजूद अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। इसके चलते ग्रामीणों को नाव से गंगा आर-पार करना पड़ रहा है। पीपा पुल के अभाव में लोगों को जिला मुख्यालय आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि दशहरा अथवा दीपावली तक पीपा पुल का निर्माण शुरू कर दिया जाता है। ग्राम प्रधान लालपुर अजय यादव का कहना है कि पिछले दिनों क्षेत्र में भ्रमण पर आईं सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू कराए जाने का आश्वासन दिया था। पुल का निर्माण न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उमेश पांडेय, डॉ. संदीप त्रिपाठी, अखिलेश त्रिपाठी आदि ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए गंगा नदी पर पीपा पुल का निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें