फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: फ्रंट लाइन वर्कर मास्क लगाकर करेंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
चीन में कोविड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रदेश में फिर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। उप मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिले में भी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने कोविड को लेकर सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया है। अस्पताल में कार्य कर रहे सभी फ्रंट लाइन वर्करों को मास्क लगाकर कार्य करना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 12371 कोविड संक्रमित मिले हैं। इसमें से 12241 स्वस्थ्य हो चुके हैं और 130 लोगों की कोविड से जान जा चुकी है। कोविड की दूसरे लहर में स्थिति सबसे अधिक खराब थी। इस दौरान हर कोई मास्क लगाए नजर आता था। अब चीन में फिर से कोविड बढ़ने लगा है। जिसके बाद उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने स्वास्थ्य और शिक्षा चिकित्सा विभाग को जांच से लेकर उपचार तक की व्यवस्था शुरू करने का निर्देश दिया है। साथ ही एयरपोर्ट पर चौकसी बढ़ाने और संक्रमण प्रभावित देशों की यात्रा से लौटे लोगों की जांच कराने का भी निर्देश दिया है।
एसीएमओ डॉ. वीके भारती ने बताया कि अभी तक कोई गाइडलाइन नहीं आया है। चीन में कोविड मरीजों के मिलने की सूचना है। जिले में कोविड का प्रकोप नहीं है। शासन की गाइडलाइन आने पर उसका पालन कराया जाएगा। मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) के प्राचार्य डॉ. आरबी कमल ने बताया कि अलर्ट को देखते हुए अस्पताल में कार्य करने वाले फ्रंट लाइन वर्करों को मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा जो गाइडलाइन आएगी, उसका पालन कराया जाएगा। बाहर से आने वालों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें