फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: धान खरीद से लेकर गोशालाओं तक की व्यवस्था परखी, 47 गोशालाओं में 14,995 पशु

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य राज्यमंत्री कुलजीत सिंह ने की समीक्षा, गोशालाओं में हरा चारा और साफ-सफाई पर दिया जोर
विज्ञापन

मिर्जापुर। कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कुलजीत सिंह ने शनिवार को अष्टभुजा अतिथि गृह स्थित सभागार में विभिन्न विभागों की समीक्षा की। उन्होंने धान खरीद, गोशाला, सिंचाई, नलकूप, कृषि, मंडी, दुग्ध और उद्यान विभाग की योजनाओं की प्रगति जानी। अधिकारियों को व्यवस्थाओं में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
समीक्षा में बताया गया कि जिले में धान खरीद के लिए 132 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। गोशालाओं की समीक्षा में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बी. कुमार ने बताया कि जिले में 47 गोशालाएं हैं, जिनमें 14,995 पशु संरक्षित हैं। राज्यमंत्री ने पशुओं के स्वास्थ्य, रखरखाव और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। सिंचाई विभाग ने बताया कि नहरों की सिल्ट सफाई का टेंडर हो चुका है। दीपावली के बाद काम शुरू कराया जाएगा। जिले में 484 मध्यम और 263 गहरी बोरिंग कराई गई हैं। खेत तालाब योजना के तहत 70 तालाब बन चुके हैं। चालू वित्तीय वर्ष में 17 के लक्ष्य के सापेक्ष 12 तालाबों का निर्माण पूरा हो गया है। मंडी सचिव ने बताया कि फल-सब्जी मंडी में 194 दुकानें हैं। इनमें अनुसूचित जाति के लिए 41, अनुसूचित जनजाति के लिए चार और पिछड़े वर्ग के लिए 52 दुकानें आवंटित हैं। राज्यमंत्री ने निर्देश दिया कि एससी-एसटी वर्ग के लिए आरक्षित दुकानें रिक्त होने पर दूसरे वर्ग को आवंटित न की जाएं। बैठक में उप कृषि निदेशक विकेश कुमार, डीएफओ राकेश कुमार, श्वेतांक सिंह, अंकित कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
तालाबों को खाली कराकर किसानों को दिया जाएगा पट्टा
तालाबों पर किसी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त न किया जाएगा। शहर हो या गांव ऐसे तालाब खाली कराकर किसानों को पट्टा किया जाएगा। उक्त बातें कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कुलजीत सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई प्रेसवार्ता के दौरान व्यक्त किया। कहा प्रदेश सरकार किसानों के हित और उत्थान को लेकर कृषक समृद्धि आयोग का गठन किया है। कहा यह मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं वाला विभाग है। खेत तालाब योजना के तहत 70 तालाब बन चुके हैं। चालू वित्तीय वर्ष में 17 की तुलना में 12 तालाबों का निर्माण पूरा हो गया है। उन्होंने जिले में संचालित मिनी नंदिनी योजना पर प्रकाश डालते हुए योजना में किसानों के चयन लेकर सीधे मिल रहे लाभ को गिनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें