फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मकर संक्रांति से पूर्णिमा तक सवा करोड़ ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। प्रयागराज महाकुंभ के चलते करीब एक महीने से विंध्याचल में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ रहा है। मकर संक्रांति से माघी पूर्णिमा तक करीब सवा करोड़ लोगों ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। यह जानकारी बुधवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने दी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि दैनिक आंकड़ों के अनुसार श्रद्धालुओं की यह संख्या सामने आई है। डीएम ने कहा कि कुंभ मेले के दौरान 12 से 15 करोड़ लोग मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे से गुजरे हैं। इनमें से कम से कम दस फीसदी लोगों ने मां के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई है। उन्होंने कहा अभी श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार आ रही है। इसको देखते हुए 28 फरवरी तक विंध्याचल में सारी व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने का निर्णय लिया है। इसके पहले उन्होंने मंदिर की व्यवस्था देखी और श्रद्धालुओं से बातचीत भी की। वहीं, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें