फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से महिला समेत दो लोगों की मौत 

Tue, 26 Jul 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर एवं चील्ह थाना क्षेत्र में बिजली गिरने से सोमवार की शाम एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक युवक झुलस गया। झुलसे युवक को वाराणसी में भर्ती कराया गया है। साथ ही बिजली चपेट में आने से पांच पशुओं की भी मौत हो गई।  
विज्ञापन


जमालपुर पसही निवासी सुशील (56) सोमवार को सिवान में अपनी भैंस चराने गया था। इसी के साथ गांव निवासी अरविंद (15)  पुत्र हवलदार भी अपनी भैंस लेकर गया था। शाम करीब चार बजे दोनों भैंस चरा रहे थे। इसी दौरान गिरी बिजली चपेट में आ गए। दोनों को सीएचसी जमालपुर ले जाया गया। वहां देखते ही चिकित्सक ने सुशील को मृत घोषित कर दिया जबकि अरविंद को वाराणसी रेफर कर दिया। इसी थाना क्षेत्र के घरवाह स्थित विद्युत उपकेंद्र पर भी बिजली गिर पड़ी।

जिसमें इलाके के दर्जनों गांवों की बिजली गुल हो गई है। चेतगंज संवाददाता के अनुसार चील्ह थाना क्षेत्र के तिलठी गांव निवासिनी शकंतुला देवी (55) पत्नी गुरुदीन अपने घर के बाहर सोमवार की शाम कपड़ा हटा रही थी। इसी दौरान गिरी बिजली की चपेट में आकर झुलस गई। उसे जिला चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी क्षेत्र के अनुरुद्धपुर पूरबपट्टी निवासी मोतीलाल  के गाय पर भी बिजली गिर पड़ी। इससे उसकी मौत हो गई। शेरवां संवाददाता के अनुसार विशुनपुरा के मनोज यादव की दो भैंस और बहुआर के रामविलास की दो भैंसों ने भी दम तोड़ दिया।  वहीं जमालपुर। विकास खंड जमालपुर के विशुनपुरा गांव में बिजली गिरने से मनोज यादव की दो भैंस मर गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें