वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मेडल के साथ मिर्जापुर के चैंपियन खिलाड़ी।-सोशल मीडिया।
अदलहाट। ग्रेटर नोएडा के आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार को संपन्न हुए एकेटीयू जोनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जीतकर मिर्जापुर के खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया।
अहरौरा चौक की कृतिका (बीटेक आर्टिफिशल इंटेलीजेंस तृतीय वर्ष की छात्रा व जिला मुख्यालय के लक्ष्मणपुरम कॉलोनी स्टेशन रोड भरुहना निवासी अन्वेषा पांडेय (बीटेक) जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट की छात्रा हैं। इन दोनों ने विगत 17 अक्तूबर को ग्रेटर नोएडा के आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में संपन्न हुए एकेटीयू जोनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जीएल बजाज (महिला) की टीम से प्रतिभाग करते हुए विपक्षी टीम पर दमदार अटैक करते हुए जेएसएस एकेडमी ऑफ टेक्निकल एजुकेशन के खिलाफ एक रोमांचक मुकाबला में धैर्य के साथ खेलते हुए बालिकाओं ने दोनों सेटों में अपना दबदबा बनाए रखा और पहले सेट में 11-8 और दूसरे सेट में 11-5 से जीत दर्ज कर सीधे सेटों में चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। इस दौरान टीम की एक जुटता प्रदर्शन देख सभी लोगों ने खिलाड़ियों का लगातार हौसला बढ़ाया। इसके पूर्व पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में जिला मुख्यालय के लक्ष्मणपुरम कॉलोनी स्टेशन रोड भरुहना निवासी अविचल पांडेय ने जीएल बजाज टीम से खेलते हुए फाइनल मुकाबले में टीम को चैंपियन बनाने में अमूल्य योगदान दिया।