फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानांतरण के बाद भी निकाल लिया 12 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। लालगंज विकास खंड के महादेव ग्राम पंचायत में खाते का दुरुपयोग किया जा रहा है। आरोप है कि स्थानांतरण के बाद भी पूर्व ग्राम विकास अधिकारी ने कई बार निकासी करते हुए 12 लाख रुपये निकाल लिए। जिला विकास अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

लालगंज विकास खंड में ही तैैनात ग्राम विकास अधिकारी अनिल कुमार मिश्र का आरोप है कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उनको महादेव ग्राम पंचायत का भी चार्ज दिया गया। महादेव के पूर्व ग्राम विकास अधिकारी विश्वेश सिंह ने एक ही दिन शनिवार को कई किस्तों में लगभग 12 लाख रुपया निकाल लिए। जानकारी होने पर अनिल कुमार मिश्र ने इस संबंध में जिला विकास अधिकारी व तत्कालीन प्रभारी सीडीओ एएन मिश्र ने डीसी मनरेगा व लालगंज के बीडीओ मो. नफीस को जांच का निर्देश दिया। डीडीओ ने कहा कि जांच अधिकारी कार्यों का भौतिक सत्यापन स्वयं अथवा टीम बनाकर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें