फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पैसे दोगुना करने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुुलिस ने स्टेशन रोड स्थित एक होटल में दबिश देकर पैसे दोगुना करने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों के पास से आठ मोबाइल फोन, नकद रुपये और एक कार बरामद की है।सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा ने बताया कि कटरा कोतवाली क्षेत्र के भैसहिया टोला निवासी आशीष जायसवाल ने सोमवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि पैसा दोगुना करने के नाम अज्ञात लोगों ने धोखाधड़ी करके उनका पैसा गबन कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुुरू की। अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीकांत प्रजापति के निर्देशन में सीओ सीटी परमानंद कुशवाहा के नेतृत्व में टीम जांच में जुटी।
विज्ञापन

इस बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक होटल में दबिश देकर आरोपी हिमांशु सिंह निवासी कुड्डी थाना चांद जिला कैमूर भभुआ बिहार हाल पता निवासी अकोढ़ी थाना विंध्याचल, शिवकुमार सिंह निवासी मदता थाना उतराव जनपद प्रयागराज, सिकन्दर प्रजापति निवासी डण्डवाज थाना मोहनिया जिला कैमूर भभुआ बिहार, बब्लू तिवारी निवासी डण्डवाज थाना मोहनिया जिला कैमूर भभुआ बिहार, रितेश प्रजापति निवासी डण्डवाज थाना मोहनिया जिला कैमूर भभुआ बिहार, सुनील कुमार निवासी डण्डवाज थाना मोहनिया जिला कैमूर भभुआ बिहार को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए लोगों के पास एक कार, एक शीशी प्लास्टिक में तरल प्रदार्थ, एक शीशी प्लास्टिक में ठोस प्रदार्थ, एक काला टेप, एक माचिस, पांच नोट साइज कटे कागज, एक काला बैग, खाली लिफाफा, 4380 रुपये, आठ मोबाइल फोन व एक चार्जर बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें