फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: स्वधार गृह में रह रही युवती ने पुत्री को जन्म दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के देवरी स्थित महिला स्वधार गृह में रह रही एक गर्भवती युवती काे मंगलवार को जिला महिला अस्पताल में प्रसव हुआ। युवती ने पुत्री को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उनकी देखभाल के लिए संस्था के अलावा वन स्टाप सेंटर से कर्मचारी लगाए गए हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस भी तैनात है। युवती के बंगाल अथवा बंग्लादेश के होने की संभावना है, परंतु अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मड़िहान तहसील के पास पांच नवंबर 2022 को एसडीएम की गाड़ी के आगे एक 25 वर्षीय युवती खड़ी हो गई। इसके बाद एसडीएम ने उस युवती को स्वधार गृह भेजवाया। युवती की भाषा स्पष्ट नहीं है। वह बंगाल अथवा बंग्लादेश की भाषा का प्रयोग कर रही थी। स्वधार गृह के संचालकों ने भाषा की पहचान के लिए उड़िसा, मद्रास, बंगाल के विशेषज्ञों को उसे दिखाया, परंतु उसका पता नहीं चल सका। जांच में वह चार माह की गर्भवती मिली थी।
विज्ञापन

इसके बाद से वह स्वधार गृह देवरी में रह रही थी। मंगलवार को उसे प्रसव पीड़ा हुई। जिसके बाद उसे जिला महिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोपहर में ऑपरेशन के बाद उसने बच्ची को जन्म दिया। मां-पुत्री दोनों स्वस्थ हैं। दोनों की देखभाल के लिए स्वधार गृह, वन स्टाप सेंटर के साथ ही सुरक्षा के लिए अस्पताल चौकी की पुलिस तैनात है। स्वधार गृह का संचालन महिला कल्याण विभाग की ओर से भारतीय आदिम जाति सेवक संघ नाम की संस्था करती है।
संस्था के कोआर्डिनेटर जयराम शर्मा ने बताया कि नवंबर में युवती आई थी। उस समय जांच कराने पर वह चार माह की गर्भवती मिली थी। वह अपना नाम व पता स्पष्ट नहीं बता पा रही है। बंगाल अथवा बंग्लादेश की संभावना होने पर विशेषज्ञ से बात की गई, परंतु उसके बारे में पता नहीं चल सका। मंगलवार को उसने जिला महिला अस्पताल में उसने बालिका को जन्म दिया। दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें