फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पुल पर मिले गहने को लेकर भिड़े चचेरे भाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। बीते दो रात ऑटो से जा रहे दो चचेरे भाइयों को शास्त्री पुल पर पड़े बैग में कुछ गहने मिले थे। जिसके बंटवारे को लेकर शुक्रवार की शाम दोनों चचेरे भाइयों में विवाद हो गया। पुलिस ने गहनों को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन




चिंदलिख पटेहरा निवासी अमन गौतम उर्फ गोलू व उसके चचेरा भाई नीरज गौतम दो अक्तूबर की रात ऑटो से मिर्जापुर से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में शास्त्री पुल बैग में कुछ गहने मिले। जिसको लेकर दोनों घर चले गए। शुक्रवार की शाम दोनों ने गहनों का आपस में बंटवारा करने लगे। बंटवारे को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर अमन ने पीआरवी-112 को डायल कर मौके पर बुला लिया। पीआरवी ने गहने कब्जे में लेकर दोनों को पुलिस चौकी चेतगंज ले गई। वहां चौकी प्रभारी रणविजय सिंह ने दोनों को थाने भेज दिया। थाने में गहनों को जमा कर लिया गया। थाना प्रभारी सीमा सिंह ने बताया कि गहनों को लिखा-पढ़ी कर कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें