फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरीवाल के पास धंसी निर्माणाधीन फोरलेन

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। क्षेत्र से गुजर रही निर्माणाधीन फोरलेन सड़क की दुश्वारियां कम होती नजर नहीं आ रही हैं। अब पतुलकी से बस्तरा मोड़ तक बनाई जा रही सड़क में खजुरी अंडर पास पुलिया के आरीवाल के पास मिट्टी-गिट्टी धंस गई है। वह भी तब जीएसबी गिट्टी से रोलिंग की गई है। जब अभी ऐसी स्थिति है तो आगे क्या होगा, हालांकि कार्यदायी संस्था का कहना है कि अभी सड़क निर्माणाधीन है।
विज्ञापन

वाराणसी टेंगरा मोड़ से मिर्जापुर-मध्य प्रदेश के हनुमना तक बनाई जा रही फोरलेन सड़क में लालगंज-दीपनगर रोड, खजुरी गांव के पास बनाई जा रही अंडरपास पुल की आरीवाल के पास मिट्टी-गिट्टी धंस बरसात से बैठ गई। इसमें कार्यदायी संस्था बालू डालकर सुधार करने लगी। इस तरह से किए जा रहे कार्य को लेकर सड़क पर चलने वाले चिंतित हैं। कार्यदायी संस्था के सीनियर मैनेजर बृजेश कुमार कहते हैं कि फोरलेन मार्ग पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर और पुलों के पास रेनकटिंग हुई है। जो बरसात के कारण स्वाभाविक है। उसे दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें