फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर सो रहा चार वर्षीय बालक लापता, अपहरण की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर बेदौली गांव से शनिवार की भोर घर के बाहर सो रहा एक चार वर्षीय बालक लापता हो गया। परिजन उसे चारपाई पर न पाकर आसपास में खोजबीन किए। न मिलने पर पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस छानबीन में जुट गई है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। एएसपी स्वाट और सीएमओजी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सुबह प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल पर जाकर पड़ताल किया और जल्द बालक के बरामदगी का निर्देश दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी दिलीप उर्फ मंटू मजदूरी करता है। उसे दो पुत्र चार वर्षीय पुत्र आयुष व दो वर्षीय पुत्र पीयूष है। शुक्रवार की रात व परिवार के साथ खाना खाकर सभी घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। एक चारपाई पर दिलीप की पत्नी आशा देवी अपने दोनों पुत्र के साथ और दिलीप बगल में खटोले पर सोया था। चारपाई के एक किनारे मां और दूसरे किनारे पर छोटा पुत्र पीयूष था। बीच में आयुष सो रहा था। भोर में ढाई बजे नींद खुलने पर आशा ने तो देखा कि उसका बड़ा पुत्र आयुष चारपाई पर नहीं है। पुत्र को न पाकर माता-पिता परेशान हो गए। आस-पास खोजबीन कर शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीणों की नींद खुल गई। ग्रामीणों ने भी आसपास खोजबीन किया, पर बालक का पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर देहात कोतवाल विजय चौरसिया मौके पर पहुंचे और छानबीन किया। सुबह एएसपी सिटी संजय वर्मा, स्वाट, एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर छानबीन किया। प्रभारी एसपी सुभाष चंद्र शाक्य ने घटना स्थल का निरीक्षण करके जांच पड़ताल किया। गठित टीमों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द बच्चे को बरामद किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें