फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सोने की चेन चोरी करने के आरोप में चार महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली पुलिस ने ई-रिक्शा से सोने की चेन चोरी चुराने वाले गिरोह की चार महिलाओं को मंगलवार को वासलीगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी की सोने की चेन बरामद की गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मिशन कंपाउंड निवासी मौली डेविड ने बीते छह अप्रैल को थाने में तहरीर देकर बताया कि ई-रिक्शा पर बैठी चार महिलाओं ने सोने की चेन चोरी कर ली। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी थी। शहर कोतवाल बाल मुकुंद ने बताया कि उप निरीक्षक अजय कुमार ओझा क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर वासलीगंज क्षेत्र से उन्होंने अंतिमा निवासी ग्राम बानगांवा थाना नंदगंज जनपद गाजीपुर, प्रियंका उर्फ पिंका निवासी सहेड़ी थाना नंदगंज जनपद गाजीपुर, दुर्गा कुमारी निवासी कोटवा थाना नरही जनपद बलिया तथा गुड़िया देवी निवासी बिशुनपुरा थाना इटाढ़ी जनपद बक्सर बिहार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से सोने की दो चेन और 4550 रुपये बरामद हुए। सभी महिलाओं का चालान कर दिया गया।

दिव्यांग सुनील तथा उनकी माता मोनी देवी 91 में घर पर किया मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें