मिर्जापुर। एशियन फुटबाल परिसंघ की ओर से महिला फुटबाल-डे प्रतियोगिता के अंतर्गत बुधवार को मोर्चाघर के मैदान पर अलग-अलग वर्ग में मैच कराए गए। इसमें ग्रीन हाउस, गोल्ड पैनम, आर्यकन्या और पैनन एफसी की टीम विजयी रही।
ग्रीन हाउस और आरेंज हाउस के बीच हुए पहले मैच में एक-एक गोल के चलते टाई ब्रेकर हुआ। इसमें ग्रीन हाउस की टीम 3-2 से जीती। दूसरा मैच 14 वर्ष वर्ग में कोरल कान्वेंट और पैनल ओल्ड गोल्ड के बीच खेला गया। जो हाफ टाइम तक बराबरी पर रहा। मैच ड्रा होने पर ट्राई ब्रेकर का सहारा लिया गया। जिसमें ओल्ड-गोल्ड पैनम की 3-2 से जीत हुई। तीसरे मैच में आर्यकन्या स्कूल और डीएफए मिर्जापुर के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। यह मैच भी ट्राई ब्रेकर की ओर गया। इसमें आर्य कन्या ने 3-1 से मैच जीत लिया। चौथा मैच पैनम एफसी और जीडीजी के बीच खेला गया। पैनम ने 1-0 जीत हासिल की। मुख्य अतिथि डॉ. नीरज त्रिपाठी ने विजेता टीम को शील्ड प्रदान किया। इस दौरान रेफरी नजमी, तुफैल, राहिल, हिमान्या, प्रियंका, रेही आदि रही। इस अवसर पर पुष्पराज द्विवेदी, सोनू, भगवान दास यादव, पंकज जायसवाल आदि रहे।