फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: इमरजेंसी में चार स्पेशलिस्ट डॉक्टर रहेंगे तैनात, 12 बजे तक ओपीडी भी चलेगी

विज्ञापन
इमरजेंसी में इलाज करते डा. वीरेंद्र व अन्य। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
नेत्र, स्किन, ईएनटी व मानसिक रोग के चिकित्सा रहेंगे मौजूद
विज्ञापन

मिर्जापुर। होली पर्व को देखते हुए मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी में चार स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती की गई है। इमरजेंसी में हड्डी, सर्जरी व मेडिसीन के डॉक्टर तो रहते ही हैं, होली पर रंगों के चलते आंख और स्किन पर इंफेक्शन की समस्या समेत अन्य के लिए नेत्र, स्किन, ईएनटी व मानसिक रोग के चिकित्सक मौजूद रहेंगे। इमरजेंसी में भी दो डॉक्टर रहेंगे। होली के दिन 12 बजे तक ओपीडी भी चलेगी।
होली के लिए रंग खेलने के बाद केमिकल युक्त रंगो का प्रयोग के चलते त्वचा में इंफेक्शन हो जाता है। इसके अलावा आंखे और कान में रंग व पानी जाने से भी समस्या हो जाती है। होली पर नशे में विवाद में मारपीट की घटनाएं भी होती है। इसके अलावा सड़क हादसे में भी लोग घायल हो जाते हैं। होली के दिन निजी अस्पताल बंद रहते हैं। सरकारी अस्पतालों का ही सहारा होता है। ऐसे में मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी में होली को देखते हुए तैयारी की गई है। मंडलीय अस्पताल के सीएमएस डॉ. सचिन किशोर ने बताया कि इमरजेंसी में दो डॉक्टरों की तैनाती की गई है। ट्रॉमा सेंटर में हड्डी और सर्जरी के डॉक्टर रहेंगे। होली को देखते हुए इमरजेंसी में चार स्पेशलिस्ट डाक्टर की तैनाती की गई है। इसमें चर्म रोग, नेत्र रोग, नाक,कान, गला रोग और मानसिक रोग विभाग के डॉक्टर ऑन कॉल उपलब्ध रहेंगे। किसी प्रकार की समस्या होने पर डॉक्टर को बुलाया जाएगा। इसके अलावा इमरजेंसी में जीवनरक्षक और जरुरी दवाएं रखवा दी गई हैं। एंटी वेनम और एआरवी इंजेक्शन भी रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......................................

12 बजे तक रहेगी ओपीडी
मंडलीय अस्पताल के सीएमएस डा. सचिन किशोर ने बताया कि मंडलीय अस्पताल की ओपीडी 12 बजे तक खुली रहेगी। होली पर मरीज कम आते है। इसलिए 12 बजे तक ओपीडी चलती है। इसके बाद इमरजेंसी सुविधा 24 घंटे रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें