मिर्जापुर। परिवहन विभाग की ओर से अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को चार स्कूली वाहन सीज किए गए। इसके साथ ही 18 स्कूली वाहनों का चालान किया गया।
आरटीओ प्रवर्तन राजेश वर्मा और एआरटीओ विजय प्रकाश ने अदलहाट और अहरौरा में जांच अभियान चलाकर फिटनेस फेल होने पर दो स्कूली वाहनों को सीज कर दिया। छह स्कूली वाहनों का बीमा नहीं होने तथा अन्य कमियों के कारण चालान किया गया। इसके अलावा दो अन्य वाहनों को टैक्स बकाया और एक को ओवरलोड में सीज किया गया। एआरटीओ एसपी सिंह ने राजगढ़ में अभियान चलाकर फिटनेस फेल दो वाहनों को सीज किया। बीमा तथा अन्य कमियों के कारण 12 स्कूली वाहनों का चालान किया। एआरटीओ विजय प्रकाश ने बताया कि चार अनफिट स्कूली वाहनों को सीज कर 18 का चालान किया गया।