मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के जंगीरोड के पास सड़क हादसे में ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर और वाराणसी शक्तिनगर मार्ग के बाइपास पर ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार दो अधेड़ की मौत हो गई।
कटरा कोतवाली क्षेेत्र के हयातनगर निवासी 19 वर्षीय युवक साइकिल से घर से निकला था। सामान लेने के बाद वह साइकिल से घर वापस जा रहा था कि जंगीरोड के पास ट्रक ने उसे धक्का मार दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक को कब्जे में ले लिया। नरायनपुर, अदलहाट थाना क्षेत्र के रैपुरिया गांव निवासी 20 वर्षीय विकास पुत्र जिउत अपने भाई 15 वर्षीय आकाश के साथ रामनगर वाराणसी दवा लेने गया था। दोनों दवा लेकर साइकिल से घर वापस आ रहे थे कि रास्ते में सत्या हास्पिटल नरायनपुर के सामने पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया।
हादसे में साइकिल सवार आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। साइकिल चला रहा बड़ा भाई विकास बाल -बाल बच गया। मृतक आकाश राष्ट्रीय इण्टर कालेज शेरपुर में कक्षा नौ का छात्र था। तीन भाईयो में दूसरे नंबर पर था। पिता जिउत राम मजदूरी करता है। घटना के बाद भाग रहे ट्रैक्टर चालक को नरायनपुर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
तीसरी घटना अदलहाट थाना क्षेत्र के ही वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बाइपास मार्ग पर ओवर ब्रिज के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। वाराणसी के रोहनियां थाना क्षेत्र के अवलेशपुर निवासी 48 वर्षीय भोला राजभर पुत्र विन्देश्वरी राजभर अपने किराए कि मकान में रहने वाले 40 वर्षीय करन के साथ बाइक से अदलहाट की ओर जा रहे थे। बाइक सवार हेलमेट लगाया था। बाइपास ओवर ब्रीज के पास अज्ञात वाहन से कुचल कर दोनों की मौत हो गई।
मौके पर पहुचे अवलेशपुर के ग्राम प्रधान कमलेश पाल ने बताया कि मृतक भोला राजभर ठेकेदार था। जिसे चार पुत्र है। मृतक करन अवलेशपुर में किराये की दुकान में वेल्डिंग का कार्य करता था। नरायनपुर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।