फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो और कार की टक्कर में चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के लालगंज-हलिया मार्ग पर कटाई गांव के पास पटेल बिल्डिंग मैटेरियल के सामने बृहस्पतिवार की दोपहर बोलेरो और कार में टक्कर हो गई। इससे दोनों वाहनों में सवार चार लोग घायल हो गए। तीन को हल्की चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

तिलांव गांव निवासी पुष्पराज पुत्र पन्नालाल पटेल अपनी कार लेकर लाललगंज की ओर जा रहे थे। कटाई गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों वाहनों में सवार सात लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को मंडलीय अस्पताल उपचार के लिए भेजा। घायलों में कार चालक पुष्पराज पटेल (36), बोलेरो चालक अनंत लाल यादव (38) निवासी तीता और बोलेरो सवार हंसराज यादव (40) और विपुल यादव घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार कराने के लिए रेफर कर दिया गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि घायलों को तत्काल गाड़ी से अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें