फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के धक्के से आटो सवार चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-भदोही नरउर सीमा पर बुधवार की शाम ट्रैक्टर की टक्कर से ऑटो पानी भरे गड्ढे में चला गया।
विज्ञापन

सवार चार लोग घायल हो गए। चील्ह थाने क्षेत्र के खुलुआ गांव निवासी आटो चालक रंजीत गौड़ आटो लेकर गोपीगंज की तरफ से आ रहा था। नरउर बार्डर के पास पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज था कि आटो गड्ढे में चला गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने लोगों को बाहर निकाला। इसमें बैठे सुनील पाल (19) खेतलपुर भदोही, अभिषेक मौर्या (20) व राहुल मौर्या (19) निवासी जगापट्टी, आटो चालक रंजीत गौड़ (20) निवासी खुलुआ घायल हो गए। मौके पर पहुंची चील्ह पुलिस ने आटो को जेसीबी की मदद से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें