फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बरातियों को लेकर जा रही बोलेरो पलटने से चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर रविवार की रात बरातियों को लेकर जा रही बोलेरो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन




रविवार की रात करीब 10 बजे प्रयागराज के मांडा थाना क्षेत्र के छह लोग बोलेरो में सवार होकर बरात में शामिल होने मिर्जापुर जा रहे थे। बोलेरो जिगना ओवरब्रिज के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में बोलेरो में सवार सवार दिनेश सिंह (45), विपुल (22) निवासी घूघा, राम बहादुर (57), टीके शुक्ल (44) निवासी देवबरा प्रयागराज घायल हो गए। मौके पर पहुंची जिगना पुलिस घायलों को पीएचसी विजयपुर सर्रोई ले गई। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय ने बताया कि बरातियों को लेकर जा रही बोलेरो डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें