फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दो हादसों में फौजी समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सक्तेशगढ़। राजगढ़ थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर शनिवार की रात व रविवार को सुबह हुए सड़क हादसों में एक फौजी समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां से दो घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने एक को ट्रामा सेंटर वाराणसी व दूसरे को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वाराणसी जनपद के कपसेठी गांव निवासी आर्मी के जवान कमलेश सोनकर (35) अपनी ससुराल राबर्ट्सगंज सोनभद्र गए थे। वहां से वे अपने घर वाराणसी के कपसेटी लौट रहे थे। रास्ते में रविवार को सुबह राजगढ़ थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर गांव के पास राजगढ़-चुनार मार्ग पर सामने से आ रहे कार सवार ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार फौजी कमलेश सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी घटना शनिवार की रात राजगढ़-मधुपुर मार्ग के पास हुई। धनसीरिया गांव निवासी अशोक (52) अपने घर के बाहर राजगढ़-मधुपुर मार्ग के किनारे खड़े थे। तभी सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज से आ रहे बाइक सवार अनिल यादव (19) निवासी निकरिका व रवि कुमार (21) अशोक को टक्कर मारते हुए गिर गए। इस हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी राजगढ़ में भर्ती किया गया। जहां फौजी कमलेश सोनकर की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर वाराणसी व अशोक को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों वाहनों को थाने लेकर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें