फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में मिले चार शवों का पता नहीं, दो और मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। गंगा में मिले चार शवों की शिनाख्त भी नहीं हुई कि दूसरे दिन ही मंगलवार को दो और शव मिले। इसमें एक शव सोमवार को चील्ह थाना क्षेत्र में गंगा के सोता में डूबे बालक का है। दूसरा सर्पदंश से मौत के बाद प्रवाहित किया गया बालक का शव है। जिसकी शिनाख्त लालगंज थाना क्षेत्र निवासी के रूप में हुई।
विज्ञापन

चुनार किले के सामने सोमवार को गंगा नदी में चार शव दिखाई पड़े थे। इसमें एक शव महिला था। तीन शव कपड़ें में लिपटे हुए थे। शव पूरी तरह से सड़ गया था। नाविक गंगा में जाकर देखे पर शव को बाहर नहीं निकाला जा सका। मंगलवार की सुबह से दोपहर तक 36 बटालियन पीएसी रामनगर की जल पुलिस टीम शव की खोजबीन करती रही। इस दौरान दो बालकों का शव पानी में उतराते दिखाई दिया। जो सोमवार को दिखे शव से अगल था। दोनों शवों को बाहर निकाला गया। इसमें एक शव की शिनाख्त गोपीगंज भदोही निवासी अभिषेक गौतम (12)पुत्र रामचंद गौतम के रूप में हुई। जो सोमवार को गंगा के सोता में भैंस नहलाते समय डूब गया था। दूसरे शव की शिनाख्त रामपुर ठाकुर दयाल थाना लालगंज निवासी दीपक उर्फ बाबू पुत्र राजेश उर्फ कल्लू के रूप में हुई। सिकी मौत सर्प दंश से होने के बाद उसे गंगा में प्रवाहित कर दिया गया था। मौके पर उपस्थित स्थानीय पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को बहकर आए चार शवों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें