मिर्जापुर। हलिया, जमालपुर और चुनार थाना क्षेत्र के खेत में गेहूं और अन्य फसल में आग लग गया। आग से फसल जलकर राख हो गई। हलिया, थाना क्षेत्र के नदौली गांव निवासी शिवशंकर शुक्ल के खेत में गुरुवार रात अचानक बिजली के शार्ट सर्किट के चिंगारी आग लग गई। आग की लपट देखकर ग्रामीण खेत की ओर दौड़े। पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग से एक बीघा की गेंहू की फसल जलकर नष्ट हो गई। समय रहते आग पर काबू न पाया गया होता हो आग अन्य खेतों में पहुंच जाती।
जमालपुर, चंद्रप्रभा नदी पर बने रेगुलेटर के पास सिवान में गांव निवासी किसान रामनरेश मौर्या त्रिवेणी सिंह धनंजय सिंह गेहूं की खेती किया हुआ है। गेहूं के खेत से गए बिजली के तार में शार्ट शर्किट से निकली चिन्गारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते फसल धूं-धूं कर जलने लगी। फसल जलता देख मौके पर पहुंचे लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। तब तक दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की जानकारी होने पर मौके पर पुलिस भी पहुंची। चुनार, थाना क्षेत्र के पिपराही गांव निवासी सलिन्दर पुत्र बाबा पाल बीतें दिनों एक बिघा में उपजे गेहूं की फसल को काटकर खेत में रखा हुआ था। गुरुवार की देर रात गांव के बिजेन्दर, कैलाश, जित्तू पाल ने खेत से आग उठते देख शोर मचाया। मौके पर गांव के लोगों के साथ पहुचें तब तक फसल जलकर राख हो गई।