विंध्याचल। थाना क्षेत्र के गौरी शंकर मंदिर अकोढ़ी के पास से शनिवार शाम को दो बाइक सवार चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की तीन मोबाइल बरामद हुए। कटरा कोतवाली क्षेत्र के पैरिया टोला निवासी रजत गुप्ता पुत्र सुरेश चंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को विंध्याचल थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मोबाइल चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। मुखबिर की सूचना पर विंध्याचल पुलिस ने गौरी शंकर मंदिर अकोढ़ी के पास से दो बाइक सवार चार चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की तीन मोबाइल को बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों में सत्यम सिंह उर्फ मन्ने निवासी अकोढ़ी थाना विंध्याचल, सूरज द्विवेदी निवासी पुरानी वीआईपी इमली घाट थाना विंध्याचल, संतोष सोनकर निवासी स्टेशन रोड थाना विंध्याचल, कमालुद्दीन उर्फ सलमान निवासी स्टेशन रोड थाना विंध्याचल को जेल भेज दिया।