फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से मकान में लगी आग, 20 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा देवी मोहल्ले में शुक्रवार की रात शार्ट सर्किट से एक मकान में लगी आग से सभी सामान जलकर राख हो गया। दमकल कर्मी देर रात दो बजे आग पर काबू पा सके लेकिन शनिवार की सुबह फिर से कमरे में आग धधकने लगी। इसके बाद पहुंचे दमकलकर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना में बीस लाख की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। क्षेत्र के दुर्गा देवी मोहल्ले में रामटेक के पास राजकुमार उर्फ बचाउ पुत्र कामता प्रसाद का मकान है। शॉर्ट सर्किट से के निचले तल में शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे आग लग गई। आग लगने पर घर में अफरातफरी मच गई। किसी तरह परिजन पड़ोसी के मकान से होकर सुरक्षित बाहर निकले। आग लगने की सूचना अग्निशमन को दी गई। सूचना पर शहर कोतवाल अरुण कुमार दुबे मौके पर पहुंचे। अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई। दमकल की दो गाड़ी आग बुझाने में लगी रहीं। आग पर काबू पाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। मकान सकरा होने से आग बुझाने में समस्या आ रही थी। आग लगने से मकान की पटिया क्षतिग्रस्त होकर गिरने लगी। इसके बाद आगे ऊपर के मंजिल में पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने पड़ोसी के मकान की दीवार तोड़कर कमरे में लगी आग पर काबू पाया। देर रात दो बजे आग पर काबू पाया जा सका। परिजन पड़ोसी के घर पर शरण लिए थे। सुबह छह बजे के करीब फिर से कमरे में आग धधकने लगी। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। मकान मालिक राजकुमार ने बताया कि आग से सामान और मकान जल गया। इससे लगभग 20 लाख का नुकसान हुआ है। आग लगने से कोई सामान नहीं बचा है। सब जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें