फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 134 मवेशियों के साथ चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा पुलिस ने सोमवार को सुबह जंगल महाल सुकृत बार्डर पुलिया के पास जंगल के रास्ते पैदल पशुओं को लेकर जा रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 134 मवेशियों को मुक्त कराया। मवेशियों को पशु आश्रय स्थल भेजा गया।
विज्ञापन

यह जानकारी एसपी संतोष मिश्रा ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि अहरौरा थानाध्यक्ष कुमुद शेखर सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि जंगल महाल सुकृत बार्डर पुुलिया की ओर से पशु तस्कर जंगल के रास्ते वध के लिए मवेशियों को मारते-पीटते पैदल लेकर जा रहे हैं।
सूचना पर उन्होंने पुलिस फोर्स के साथ जंगल में पहुंच कर घेराबंदी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 134 मवेशी बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में समशुद्दीन निवासी डिलाही थाना करमा सोनभद्र, गुड्डू निवासी गुलरिहवा लोहरा सोनभद्र, विरेंद्र निवासी गुलरिहवा लोहरा, रिंकू निवासी गुलरिहवा लोहरा के खिलाफ पशु क्रूरता एवं गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बरामद मवेशियों को पशु आश्रय स्थल भेजा गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे पशुओं को जंगल के रास्ते वध के लिए लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें