फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दो बच्चों के बाद परिवार नियोजन अपनाने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को पांच उप स्वास्थ्य केंद्रों में सास-बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को परिवार नियोजन के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के डोहरी, बहुआर, पसही, डवक व धारा उप स्वास्थ्य केंद्र में सास बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ट्विकंल ने जानकारी दी कि शादी के समय लड़के की आयु 21 वर्ष और लड़की की 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। उन्होंने शादी के दो वर्ष बाद बच्चा पैदा करने, दो बच्चों के बीच तीन साल का अंतर रखने तथा दो बच्चों के बाद परिवार नियोजन अपनाने पर जोर दिया।
उन्होंने छोटा परिवार-सुखी परिवार पर जोर देते हुए इस वर्ष शादी करने वाले तीन जोड़ों को परिवार कल्याण के लिए नई पहल किट प्रदान किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजन सिंह ने उप स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंच कर सास-बहू सम्मेलन का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सम्मेलन कराने का उद्देश्य सास-बहू और बच्चों के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय बनाना है।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधान संघ के अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनुज कुमार शर्मा, सच्चिदानंद, एएनएम सुशीला देवी, प्रीति देवी आदि आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें