फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या के आरोप में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार थाना क्षेत्र के जलालपुर मैदान गांव में झाड़ियों में रविवार की रात हत्या कर युवक का शव फेंके जाने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

रैपुरिया गांव निवासी धर्मेंद्र कोल (19) पुत्र डब्बल कोल गांव के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में कक्षा 11 के छात्र थे। वे रविवार की रात गांव के ही अपने साथी सूरज सिंह व हरि के साथ बरेवां गांव किसी काम से गए थे। आरोप है कि देर रात वे वापस आ रहे थे। इस बीच गांव के ही मन्नू सोनकर व उनके परिवार के लोगों ने तीनों को मारने के लिए दौड़ा लिया। इस बीच सूरज सिंह व हरि मौके से भाग गए और धर्मेंद्र को पकड़ लिया गया। इस बीच धमेंद्र का शव सोमवार को सुबह जलालपुर मैदान गांव में सड़क किनारे झाड़ियों में मिला। धर्मेंद्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
इस बीच पुलिस ने मंगलवार को हत्या के इस मामले में चार आरोपियों मन्नू सोनकर, संजय सोनकर, नारायण उर्फ राजेश सोनकर, रामू सोनकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि ने बताया कि हत्या के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोपितों से पूछताछ की गयी तो बताया गया कि धर्मेंद्र अपने दो साथियों के साथ मन्नू सोनकर के घर में चोरी के नीयत घुस रहा था। इसी बीच मन्नू सोनकर व उसके घर वाले जग गए। घर वालों ने धर्मेंद्र को पकड़ लिया। मन्नू सोनकर व उसके घर वालों ने उसके साथ मारपीट की। इससे धर्मेंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें