फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह से अल्ट्रासाउंड बंद, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलीय अस्पताल में पैथॉलाजी केंद्र में रक्त संबंधी जांच शुरू हुई थी तो अब एक्सरे और अल्ट्रासाउंड नहीं होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या पिछले एक सप्ताह से बनी हुई है। डिजिटल एक्सरे मशीन का प्रिंटर खराब है। पुराना एक्सरे मशीन बन जाने से मंगलवार को मरीजों को कुछ सुविधा हुई, लेकिन अल्ट्रा साउंड की समस्या अब भी बनी हुई है।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल में एक्सरे के लिए डिजिटल एक्सरे मशीन लगी है। इसके अलावा पुरानी एक्सरे मशीन भी है। एक सप्ताह से दोनों एक्सरे मशीनें खराब हैं। इसमें पुराने एक्सरे मशीन का पिक्चर ट्यूब जल गया था। मंगलवार को इसका पिक्चर ट्यूब बना दिया गया। इसके बाद मंगलवार को इससे मरीजों का एक्सरे शुरू किया गया, परंतु इस एक्सरे मशीन से निकलने वाले फिल्म की गुणवत्ता बेहतर नहीं होती है। बेहतर एक्सरे फिल्म के लिए डिजिटल एक्सरे मशीन उपलब्ध है, लेकिन उसका प्रिंटर खराब है। इस कारण से एक सप्ताह से मरीजों को परेशानी हो रही है। अल्ट्रासाउंड भी तीन-चार दिनों से बंद चल रहा है। इस कारण अल्ट्रासाउंड कराने वाले मरीजों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गरीब मरीजों को निजी पैथॉलाजी में जाकर अल्ट्रासाउंड और एक्सरे कराने पर अधिक धनराशि खर्च करनी पड़ रही है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आरबी कमल का कहना है कि डिजिटल एक्सरे मशीन की मरम्मत के लिए इंजीनियर आए हैं। जल्द उसको संचालित कर दिया जाएगा। अल्ट्रासाउंड कक्ष के टेक्निशियन की तबीयत खराब होने के कारण समस्या पैदा हुई है। अल्ट्रासाउंड कक्ष में एसी लगवाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें