आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जुटी पुलिस टीम
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गईं। पुलिस टीम को बदमाश की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि राजीव सिंह को गोली लगी है। मृतक व आरोपी दोनों एक गांव के हैं। पूर्व में गांव के ही किसी बात को लेकर दोनों में विवाद था। जिसके चलते हत्या हुई है। मृतक के परिजनों की नामजद तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
पोस्टमार्टम हाउस पर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन आयुक्त डीएम के साथ धक्का -मुक्की
अधिवक्ता की हत्या मामले में अधिवक्ताओं ने पोस्टमार्टम हाउस पर प्रदर्शन किया। शव पोस्टमार्टम होने के बाद जब अधिवक्ता के घर के लिए एंबुलेंस से जाने लगा तो अधिवक्ताओं ने रास्ता रोक लिया। अधिवक्ता आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। अधिवताओं का कहना था कि जब तक आरोपी पर कार्रवाई नहीं होती शव जाने नहीं दिया जाएगा। अधिवक्ताओं को समझाने के लिए आयुक्त व डीएम व अन्य अधिकारी पहुंचे। जहां उन्हें भी धक्का मुक्की सहना पड़ा। इसके बाद एंबुलेंस में मृतक अधिवक्ता के परिजनों ने लोगों से अपील की। जिसके बाद एंबुलेंस को जाने का रास्ता मिला। शव घर के लिए रवाना हुआ। जिसके बाद अधिवक्ताओं का प्रदर्शन समाप्त हुआ।