सादा जीवन उच्च विचार के समर्थक थे पूर्व प्रधानमंत्री
लालबहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर अर्पित किया गया श्रद्धा सुमन
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। जिले में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उनका स्मरण किया गया। घंटाघर पार्क में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उनकी मूर्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया।
एआईसीसी सदस्य सुधाकर ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी एकदम साधारण तरीके से रहते थे। आज हम सब को उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। जनार्दन पांडेय, अमिताभ पांडेय ने भी माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया। कार्यक्रम के आयोजक जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मिन्हाज उर्फ छोटे खान ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि जय जवान जय किसान का नारा बुलंद करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं। संतोष दुबे रमेश प्रजापति पप्पू रोशन अंसारी अरवाज खान संजय कुमार गुल्लर छराजेंद्र विश्वकर्त्र्मा आदि थे।
इनसेट
मझवां में भी हुआ स्मरण
मिर्जापुर। मझवां विधानसभा क्षेत्र के मिश्र लहोली ्ग्राम में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये उनका स्मरण और नमन किया गया। मजदूर कांग्रेस (इंटक ) के राष्ट्रीय सचिव विधि सिंह ने कहा कि जय जवान जय किसान का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमन्त्री लालबहादुर शास्त्री को उनकी सादगी, देशभक्ति और ईमानदारी के लिए आज भी पूरा भारत श्रद्धापूर्वक याद करता है। धनंजय शर्मा, विनोद शर्मा उपमन्यु सिंह, भगवान पाल, राजू बिंद, अवनीश यादव, रामखेलावनर, राजेश्वर बिंद, मुकुल बिंद, चौथी आदि मौजूद रहे।