फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जल शक्ति मंत्री की माता के निधन पर पूर्व डिप्टी सीएम ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के ओड़ी गांव स्थित उनके आवास पर प्रदेश के कई वर्तमान व पूर्व मंत्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। बुधवार को प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कैबिनेट मंत्री ओड़ी गांव स्थित आवास पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रजनी तिवारी, दिनेश खटीक, पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा सहित अन्य मंत्रियों ने उनकी मां रामा देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। शोक व्यक्त करने वालों में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव, दिनेश यादव बब्बू, दामोदर आदि शामिल रहे। इस दौरान पूर्व ब्लाॅक प्रमुख आनंद सिंह बंटू, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरसिंह चौहान, अंकित सिंह, संजय सिंह, राजा भैया, जोशी पटेल, ज्ञान सिंह, आलोक श्रीवास्तव व नमोनारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें