फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रक के टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। थाना क्षेत्र के रीवां-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भैंसोड़ बलाय पहाड़ गांव के पास बुधवार को सुबह ट्रक के टक्कर से एक स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्कूटी को टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार भाग रहा ट्रक लहुरियादह गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। उसके बाद ट्रक चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी। मध्य प्रदेश के शाहपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव निवासी शंभू साकेत (53) पुत्र लल्ला साकेत स्कूटी से मिर्जापुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में भैंसोड़ बलाय पहाड़ गांव के पास पीछे से चूनी लादकर आ रहे एक ट्रक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दिया। इस हादसे में गंभीर रूप घायल शंभू साकेत की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक आगामी आठ जून को शंभू साकेत के पुत्री की शादी तय थी। शादी का निमंत्रण पत्र देने के लिए ही वे मिर्जापुर की ओर जा रहे थे। इस बीच रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद भाग रहा ट्रक अनियंत्रित होकर लहुरियादह गांव के पास पलट गया। हादसे के बाद ट्रक चालक व खलासी फरार हो गए। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें