फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: क्रिकेटर ज्योति से मिले पूर्व सीएम अखिलेश यादव, हर संभव मदद का दिया भरोसा

Wed, 11 Jan 2023 07:18 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

ज्योति यादव आलराउंडर क्रिकेट खिलाड़ी है। उसने गरीबी में रहते हुए क्रिकेट की बारीकियां सीखीं। लेकिन उसके पास खेलने के लिए क्रिकेट का सामान नहीं था। अमर उजाला ने ज्योति की खबर को प्रमुखता से छापा। जिसके बाद लोग ज्योति की मदद के लिए आए। ज्योति को दिल्ली की एक संस्था ने 130 खिलाड़ियों में चुना है।
विज्ञापन
मिर्जापुर की ज्योति यादव - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र के आही गांव निवासी महिला क्रिकेटर ज्योति यादव के हुनर को देखकर अखिलेश यादव ने उससे सोमवार को पार्टी कार्यालय लखनऊ में मुलाकात की। उन्होंने खिलाड़ी को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन

ज्योति यादव आलराउंडर क्रिकेट खिलाड़ी है। उसने गरीबी में रहते हुए क्रिकेट की बारीकियां सीखीं। लेकिन उसके पास खेलने के लिए क्रिकेट का सामान नहीं था। अमर उजाला ने ज्योति की खबर को प्रमुखता से छापा। जिसके बाद लोग ज्योति की मदद के लिए आए। ज्योति को दिल्ली की एक संस्था ने 130 खिलाड़ियों में चुना है। संस्था उसे राजस्थान में मैच खिलाएगी।
इस बीच ज्योति के हुनर की सुर्खियां सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंची। उन्होंने ज्योति को मिलने के लिए बुुलाया। मझवां विधानसभा से सपा प्रत्याशी रहे रोहित शुक्ला ज्योति यादव, उसके पिता, भाई और जीजा को लेकर सोमवार को लखनऊ पार्टी कार्यालय पहुंचे और अखिलेश यादव से मुलाकात कराई। पूर्व सीएम ने ज्योति को मन लगाकर खेलते हुए नाम रोशन करने की बात कही। साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें