फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कछवां पुलिस ने सोमवार की शाम को क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की एक बोलेरो, 12 बाइक, दो तमंचा और कारतूस बरामद हुआा। मामले का खुुलासा एसपी संतोष मिश्रा ने मंगलवार को पुुलिस लाइन में किया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति के नेतृत्व में कछवां पुलिस वाहन चोर गिरोह के सदस्यों को पकड़ने के लिए छानबीन में जुटी थी। मुखबिर से सूचना मिली कि कछवां क्षेत्र में वाहन चोर गिरोह के लोग चोरी के वाहनो की खरीद फरोख्त के लिए आ रहे है। सूचना पर कछवां थानाध्यक्ष राम स्वरुप वर्मा, एसओजी व क्राइम ब्रांच की टीम के साथ आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने लगे। पुलिस ने चार आरोपियों अजय चौहान, गुप्तेश्वर उर्फ लोहा चौहान, निवासी मुगल का चक थाना अलीनगर चंदौली, अनीश कुमार सिंह निवासी शाहपुर थाना सासाराम जिला रोहतास बिहार, गैंग लीडर चंद्रशेखर चौहान निवासी नई बस्ती आलू गोदाम अलीनगर चंदौली और उसकी पत्नी ममता चौहान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गैंग लीडर ने चंद्रशेखर, अजय और गुप्तेश्वर ने बताया कि वे मिलक चंदौली, मिर्जापुर, वाराणसी, सोनभद्र समेत आस-पास के जिलों से वाहन चोरी करते हैं।
बताया कि जमालपुर के लठिया सहजनी, सोनभद्र के मधुपुर, चुनार के रजौली से चोरी बोलेरो को बेचा था। जो सासाराम टाउन जिला रोहतास बिहार में अवैध शराब की तस्करी में पकड़ी गई है। पुलिस ने बताया कि विभिन्न जिलों में चोरी, मादक पदाथों की तस्करी में चंद्रशेखर और अजय चौहान पर 23 और गुप्तेश्वर चौहान पर 29 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें