मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र के आही गांव निवासी महिला क्रिकेटर ज्योति यादव के हुनर को देखकर अखिलेश यादव ने उससे सोमवार को पार्टी कार्यालय लखनऊ में मुलाकात की। उन्होंने खिलाड़ी को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
ज्योति यादव आलराउंडर क्रिकेट खिलाड़ी है। उसने गरीबी में रहते हुए क्रिकेट की बारीकियां सीखीं। लेकिन उसके पास खेलने के लिए क्रिकेट का सामान नहीं था। अमर उजाला ने ज्योति की खबर को प्रमुखता से छापा। जिसके बाद लोग ज्योति की मदद के लिए आए। ज्योति को दिल्ली की एक संस्था ने 130 खिलाड़ियों में चुना है। संस्था उसे राजस्थान में मैच खिलाएगी।
इस बीच ज्योति के हुनर की सुर्खियां सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंची। उन्होंने ज्योति को मिलने के लिए बुुलाया। मझवां विधानसभा से सपा प्रत्याशी रहे रोहित शुक्ला ज्योति यादव, उसके पिता, भाई और जीजा को लेकर सोमवार को लखनऊ पार्टी कार्यालय पहुंचे और अखिलेश यादव से मुलाकात कराई। पूर्व सीएम ने ज्योति को मन लगाकर खेलते हुए नाम रोशन करने की बात कही। साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिया।