फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की टीम पर हमला

Thu, 02 Mar 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
वन विभाग की टीम दफन किए गए गुलदार के शव को खोदकर बाहर निकालते हुए - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर की पहाड़ी दादर में मंगलवार की शाम वन भूमि पर अवैध कब्जा रोकने गई वन विभाग की टीम पर हमला बोल दिया। पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है जबकि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  
 विंध्याचल थाने के चतुरिया गांव निवासी गोपाल, सूर्यलाल, शिवलाल, बाके और गोविंद के खिलाफ विजयपुर पहाड़ी पर वन भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत मिली थी। पता चला कि उन्होंने लगभग 50 बीघे जमीन पर अवैध कब्जा करके खेती करनी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

उसी जमीन में मकान बनवा लिया है और बोरिंग भी कराई है। उनके निर्माण की सूचना मिलने पर वन दरोगा विनवेंद्र कुमार यादव, वन रक्षक पिंटू यादव अन्य कर्मचारियों के साथ शिकायत मिलने पर विजयपुर पहाड़ी पर अवैध खनन व निर्माण की शिकायत मिलने पर उसे रोकने गए थे।
विज्ञापन
उन्होंने कब्जा हटाने के लिए कहा तो वे मारपीट पर उतारू हो गए। सबने एकजुट होकर वन कर्मियों हमला बोल दिया। इससे वन रक्षक पिंटू व एक अन्य कर्मचारी को चोटें आ गईं। वन दरोगा ने सौ नंबर व गैपुरा पुलिस को फोन किया तो पुलिस पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी भाग निकले। पुलिस ने शिवलाल को पकड़ लिया। देर रात वनदरोगा ने पांच आरोपियों पर विंध्याचल थाने में मारपीट और अवैध कब्जे का मुकदमा दर्ज कराया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें