फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हक के लिए करें संघर्ष : अनिल राजभर

Mon, 28 Aug 2017 12:14 AM IST
mirzapur news
विज्ञापन
बियार एकता सम्मेलन को संबोधित करते राज्यमंत्री अनिल राजभर ।
विज्ञापन
क्षेत्र के बहुआर जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में बियार एकता महासमिति कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन रविवार को हुआ।  मुख्य अतिथि व राज्य मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि अपना हक पाने के लिए संघर्ष की पराकाष्ठा होनी चाहिए। राजनीति की एक दिशा बनानी चाहिए।
विज्ञापन


   हम लोग अपने समाज के बारे क्षमता पैदा करने के बारे सोचा कि समाज आगे जाय, लेकिन आजादी के 70 साल बीत जाने के बाद भी समाज का विकास नही हो पाया है।  कहा कि प्रधानमंत्री गरीबों के बारे में सोचते हैं, राजनीति से ही आपका विकास होगा। 27 प्रतिशत आरक्षण अब जाति के आधार होगा और जल्द संसद में कानून बनेगा। प्रधान लालमनि बियार ने कहा कि सपा व बसपा ने बियार जाति को सिर्फ वोट के रूप में इस्तेमाल किया।

  गामा बियार ने कहा कि आज तक हमको किसी पार्टी से न्याय नही मिला, इसलिए बियार एकता मिशन बनाना पड़ा अब राजनीतिक लड़ाई अंतिम है। जिला पंचायत सदस्य दरोगा बियार ने कहा कि बियार जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा मिलना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूरज बियार और संचालन मनोज राजभर ने किया। इस दौरान अमित सिंह, प्रभात सिंह, रामप्रवेश बियार, रजनीश भूषण सिंह, धर्मराज सिंह, प्रियंका पटेल, मालती बियार, सुरमुनी तिवारी, त्रिलोकी पटेल आदि रहे।  वहीं कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कुछ भाजपा नेता मंच पर जगह नहीं मिलने से वापस चले गए।  सम्मेलन में पहुंचे गैर जाति के लोगों के माल्यार्पण से खुद मुख्य अतिथि ने अपने को अलग रखा, जिससे लोगों मे निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें