फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के लिए जिले में हाहाकार

Thu, 04 Jun 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्धारित खपत से लगभग 50 प्रतिशत कम पेट्रोल एवं डीजल जिले को मिलने से तेल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है।
विज्ञापन


तेल नहीं मिलने के कारण पेट्रोल पंप के मालिक आए दिन पंप बंद करने को मजबूर हो गए हैं। उनका आरोप है भारत सरकार एक निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी तेल कंपनियाें को कई आरोप लगाकर धीरे धीरे बंद कराने में लगी हुई है। 

जिले में पिछले एक माह से पेट्रोल पंप मालिकाें द्वारा उपभोक्ताओं को डीजल पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है। इससे व्यापार समेत अन्य मामलों पर सीधा असर पड़ता रहा है।
विज्ञापन


वाहन मालिक अपने वाहन को खड़ा करने के लिए मजबूर हैं। यही स्थिति रही तो तेल को लेकर हाहाकार मच जाएगा। धीरे धीरे सारी वस्तुएं महंगी हो जाएंगी। एक लीटर तेल के लिए मारपीट की घटनाए भी बढ़ जाएंगी।

पंप मालिकाें  का कहना है कि कंपनी के पास तेल नहीं है। इससे उनको तेल आपूर्ति नहीं किया जा रहा है। बताया कि कुछ कंपनियाें को साजिश के तहत बंद कर दिया जा रहा है ।
विज्ञापन


तेल नहीं मिलने के कारण  वह आए दिन पंप बंद करने को विवश हैं। तेल नहीं मिलने के कारण एक साजिश भी बताया जा रहा है। सरकारी कंपनियाें को पीछे कर निजी कंपनियाें को आगे लाने का प्रयास हो रहा है।

जिससे आने वाले दिनाें में पेट्रोल,डीजल और महंगा होने की आशंका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें