फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से चार दिनों के लिए शास्त्री पुल पर बंद रहेगा आवगामन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। दुद्धी-लुंबिनी राज्य मार्ग पर स्थित शास्त्री पुल पर मंगलवार की सुबह छह बजे से अगले चार दिन, 19 मार्च तक किसी भी प्रकार का आवागमन नहीं होगा। पुल पर चार दिन परिवहन यहां तक कि पैदल चलना भी पूर्ण रूप से बंद रहेगा। इस दौरान पुल की लोड टेस्टिंग की जाएगी। चार दिनों तक लोड टेस्टिंग के बाद सब कुछ ठीक रहा तो इसे आवागमन के लिए खोला जाएगा। लोड टेस्टिंग के बाद पुल की क्षमता बढ़ाई जाएगी। आवागमन बंद रहने के कारण यातायात विभाग की ओर से पुल की ओर आने-जाने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन

शास्त्री पुल मिर्जापुर जिले को पूर्वांचल और जोड़ने का जिले का सबसे पुुुराना पुल है। पुल पुराना होने के कारण उसमें कई बार खराबी है जिसका मरम्मत कराया गया, पर पिछले दो वर्ष पूर्व पुल के कई बेरिंग खराब हो गई। इस कारण पुल के ऊपर से भारी आवागमन बंद हो गया था। पुल मरम्मत होने के बाद लोड टेस्टिंग के लिए पुल पर आवागमन बंद किए जाने के संबंध में सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक आरएस उपाध्याय ने डीएम को पत्र लिखा था। जिसके बाद डीएम ने पुल पर लोड टेस्टिंग के लिए आवागमन पूर्णतया बंद करने का आदेश दिया। पुल पर चार दिनों तक पैदल, बाइक, कार आदि सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। आवागमन में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए यातायात विभाग को पुल की ओर आने-जाने वाले वाहनों के रूट डायवर्जन करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें