चुनार तहसील क्षेत्र के धरवासपुर, बरुईया और नोहरीपुर की अमरावती कुंवर ने
कई महिलाओं के साथ बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर डीएम को पत्रक सौंपा।
महिलाओं ने पक कर तैयार धान की फसल की कटाई को एसडीएम चुनार द्वारा रोके
जाने पर रोष जताया। मांग किया कि उनकी फसल को कटवाया जाए, अन्यथा एक सप्ताह
बाद अमरावती देवी आत्मदाह करेंगी।
इस संबंध में एसडीएम चुनार डा. विश्राम
ने बताया कि मामला न्यायालय में लंबित है।