फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: छठ पर रोडवेज ने 94 बसें कीं आरक्षित, दो रूटों पर बढ़ाईं पांच-पांच बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। छठ पूजा पर घर जाने और पर्व के बाद वापस लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने बसों की संख्या बढ़ा दी है। सोनभद्र और प्रयागराज रूट पर यात्रियों की अधिक भीड़ को देखते हुए दोनों मार्गों पर पांच-पांच अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। इसके अलावा वाराणसी रूट पर भी बसों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

एआरएम अरविंद मिश्रा ने बताया कि छठ पूजा के मद्देनजर रोडवेज की 94 बसों को आरक्षित किया गया है। इनमें सबसे अधिक मांग सोनभद्र और प्रयागराज रूट पर है। इसे देखते हुए दोनों मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाकर 25-25 कर दी गई है। पहले की तुलना में प्रत्येक रूट पर पांच अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं।
उन्होंने बताया कि वाराणसी रूट पर भी यात्रियों की सुविधा के लिए बसों का संचालन किया जा रहा है। जिन लंबे रूटों पर यात्रियों की संख्या कम है, वहां की बसों को जरूरत के अनुसार हटाकर सोनभद्र, प्रयागराज और वाराणसी मार्ग पर लगाया जाएगा। त्योहार के दौरान यात्रियों की भीड़ पर लगातार नजर रखी जा रही है। बसों की कमी होने पर तत्काल अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाएगी, ताकि यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें