फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने 250 किलो मिल्क पाउडर किया जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। ददरा बाजार में शुक्रवार को खाद्य विभाग और पुलिस ने संयुक्त अभियान में एक खोवा फैक्ट्री में छापा मारकर 250 किलो मिल्क पाउडर जब्त किया है।क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि फैक्ट्री में फुटकर लाइसेंस पर होलसेल मिल्क पाउडर की बिक्री का मामला सामने आया था। छापा के दौरान खोवा फैक्ट्री की आड़ में गोदाम में मिल्क मेड पाउडर की कई बोरियां मिलीं। अधिकारियों के अनुसार इसका उपयोग मिलावट के लिए किया जा रहा था। गोदाम से श्याम नामक ब्रांड का 250 किलोग्राम मिल्क पाउडर बरामद किया गया है। मिल्क पाउडर के चार पैकेट जांच के लिए भेजे गए हैं। फैक्ट्री में सुरेंद्र कुमार यादव निवासी नुनौटी थाना चुनार मिला। अधिकारियों ने बताया कि लाइसेंस धारक का पंजीकरण केवल फुटकर बिक्री के लिए है। वह नियम विरुद्ध होलसेल बिक्री कर रहा था। नमूने की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभियान में राजगढ़ थाना प्रभारी रणविजय सिंह, उपनिरीक्षक पुरंजय चौबे और मुख्य आरक्षी मनोज राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें