मिर्जापुर। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट से मोबाइल प्रयोगशाला वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नवरात्र मेला में इसी सचल प्रयोगशाला से खाद्य पदार्थों की जांच की जाएगी। साथ ही खाद्य पदार्थो की शुद्धता के लिये जागरूक भी किया जायेगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल एवं सहायक आयुक्त खाद्य मंजुला सिंह की उपस्थिति में हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसके पूर्व जिलाधिकारी ने वैन में स्थित प्रयोगशाला में एक दुकान से सरसों का तेल मंगवाकर उसकी शुद्धता की जाँच भी की गयी। प्रयोगशाला में जांचोपरान्त तेल सही पाया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि मेला में स्थित सभी खाद्य पदार्थो की दुकानो में बिकने वाले मिठाई, प्रसाद, पेय पदार्थ व अन्य खाद्य पदार्थो की अधिक से अधिक जांच कर लोगो को जागरूक करें। साथ ही अशुद्ध खाद्य पदार्थ बेचने वालो पर कार्रवाई भी सुनिश्चित करें। सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि जन जागरूकता अभियान के तहत विन्ध्याचल में खाद्य विभाग के अधिकारियो ने मिठाई के 10 नमूने, सरसो के चार नमूना तथा अन्य खाद्य पदार्थो के 16 नमूने लिया गया हैं। कुल 30 नमूनो की जांच की गयी जिसमें 27 नमूने खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अनुसार पाये गये एंव तीन नमूने जांच में फेल पाये गये। जिन पर अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रस्तावित की गयी हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह, आनंद कुमार, राजेश मौर्य, किशुन चौहान तथा विवेक कुमार मौर्य उपस्थित रहें।