फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बोर्ड परीक्षा के लिए कड़ाई से नियमों का पालन करें

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के लोहिया तालाब स्थित एक विद्यालय में शुक्रवार को 18 फरवरी से शुरु होने वाली यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कहा कि परीक्षा की शुचिता के लिए नियमों का कड़ाई से पालन करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने परीक्षा की सभी तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि परीक्षा के प्रश्नपत्र कड़ी सुरक्षा में डबल लाकर में रखे जाएं। सभी केंद्र व्यवस्थापक अपने केंद्रों की सीसीटीवी कैमरों की जांच करा लें कि वे सही से संचालित हो रहे हैं कि नहीं। यदि कोई समस्या हो तो उसे तत्काल ठीक करा लें क्योंकि अब समय नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम ने परीक्षा की तैयारियों की जानकारी दी। कहा कि जिले में 115 केंद्रों पर 71902 परीक्षार्थी इस परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह, नमामि गंगे विजेता सहित सभी 115 केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक,जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें