फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बोरिंग से निकल रही ज्वलनशील गैस

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। लहंगपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के बहुती गांव में बोरिंग से पानी के स्थान पर ज्वलनशील गैस निकल रही है। माचिस की तीली जलाने पर गैस धू धू कर जलने लग रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही एसडीएम मड़िहान और अग्निशमन अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए।
विज्ञापन

गांव निवासी हरिशंकर यादव पानी के लिए अपनी जमीन में साढ़े चार सौ फीट बोरिंग कराई है। बोर से पानी तो नहीं निकला, लेकिन उसकी बजाय गैस निकलने लगी है। जांच के लिए जब हरिशंकर ने माचिस की तीली जलाई तो बोर से आग निकलने लगी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस चौकी और अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर मड़िहान के उप जिलाधिकारी युगांतर त्रिपाठी अग्निशमन अधिकारी के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। बोरे से ढक कर आग बुझवाया। एसडीएम ने इसके आसपास किसी के न जाने देने और दो-तीन दिन तक बोरिंग को न ढकने की सलाह दी। एसडीएम ने कहा कि यदि हल्की-फुल्की गैस होगी तो वह एक-दो दिन बाद खत्म हो जाएगी। ज्ञात हो, दो वर्ष पूर्व भी इसी गांव में बोर से इस तरह का मामला प्रकाश में आया था। जिसकी जिलाधिकारी के निर्देश पर ओएनजीसी के विशेषज्ञों ने जांच पड़ताल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें