हलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने पड़ोसी युवक पर चाकू दिखाकर अपने घर में बंद करने का आरोप लगाया है। किशोरी ने शनिवार को थाने में युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
तहरीर में बताया है कि बीते 26 सितंबर की रात 11 बजे वह बाहर निकली थी। उसी दौरान पड़ोसी युवक नशे में आकर चाकू दिखाकर जबरन अपने घर में ले गया। रात भर अपने घर में बंद कर रखा था। दूसरे दिन शाम छह बजे किसी से नहीं बताने की बात पर उसने छोड़ा। घर आकर मां को सारी जानकारी दी। किशोरी ने तहरीर देकर पड़ोसी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष हलिया विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही।